पंजाब में हमले में पुलिस अफसर का हाथ काटा, 7 निहंग गिरफ्तार (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 12 अप्रैल (आईएएनएस)| पंजाब में रविवार को एक हिंसक झड़प में पुलिस के एक अधिकारी का हाथ काट दिया गया, जबकि तीन अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं। पंजाब के पटियाला शहर में कर्फ्यू के दौरान निकलने की अनुमति के बारे में पूछे जाने पर निहंगों के एक समूह ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। सात सशस्त्र निहंगों का एक समूह एक वाहन में यात्रा कर रहा था। पुलिस ने उन्हें पटियाला में एक सब्जी बाजार में रुकने के लिए कहा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्हें कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा गया। वे नाराज हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों पर तेज धार वाले हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में एक सहायक उप-निरीक्षक का हाथ कट गया, जबकि छह अन्य को कई चोटें आईं।

अपराध के बाद, निहंग घटनास्थल से भाग गए। पुलिस और निहंगों के बीच झड़प के बाद इन्हें गुरुद्वारा खिचड़ी साहिब से गिरफ्तार कर लिया गया।

एक ट्वीट में विशेष मुख्य सचिव के.बी.एस.सिद्धू ने बताया कि पुलिस की फायरिंग में उनमें से एक घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि सात निहंगों में से पांच ने पुलिस अधिकारियों पर हमला किया था।

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने ट्वीट करके कहा, आज सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निहंगों के एक समूह ने पटियाला के सब्जी मंडी में कुछ पुलिस अधिकारियों और मंडी बोर्ड के एक अधिकारी को घायल कर दिया। घटना में एएसआई हरजीत सिंह का हाथ कट गया।

उन्होंने कहा कि पीजीआई के पूर्ण समर्थन के लिए वह इस चिकित्सा संस्थान के आभारी हैं। हम सभी वाहेगुरु से एएसआई के पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022