पंजाब : पराली जलाने के मामलों में इजाफा

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़, 20 नवंबर (आईएएनएस)| फसल के अवशेष नहीं जलाने के लिए किसानों को वित्तीय प्रोत्साहन देने व सख्ती के बावजूद पंजाब में इस सीजन में बीते साल के मुकाबले पराली जलाने के मामलों में इजाफा हुआ है। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक कार्यकर्ता ने आईएएनएस से कहा कि मंगलवार तक पराली जलाने के कुल 50,967 मामले सामने आए हैं, जबकि बीते साल यह आंकड़ा 50,576 रहा था।

राज्य भर में सिर्फ मंगलवार को पराली जलाने के 1,289 मामले रिपोर्ट किए गए।

धान के इस सीजन में फसल अवशेष जलाने की अधिकतम संख्या 6,632 संगरूर जिले में सामने आई। इसके बाद बठिंडा (5,700), फिरोजपुर (4,803) और पटियाला (3,973) जिले रहे।

राज्य सरकार द्वारा छोटे व सीमांत किसानों को धान की पराली नहीं जलाने के लिए 2,500 रुपये प्रति एकड़ भुगतान करने का फैसला करने बावजूद पराली जलाने में बढ़ोतरी हुई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पराली जलाने पर प्रतिबंध का उल्लंघन करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022