Pradosh Vrat In Year 2021: जानें साल 2021 में कब-कब पड़ रहे हैं प्रदोष व्रत, देखें पूरी लिस्ट

Follow न्यूज्ड On  

Pradosh Vrat In Year 2021:  भगवान शिव (Lord Shiva) के उपासक ज्यादातर सोमवार के दिन व्रत रखते हैं। लेकिन इसके अलावा भी श्रावण का महीना बेहद खास माना जाता है। इसी के साथ महीने की त्रयोदशी तिथि (Trayodashi Tithi) को भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में किए जाने वाले कई महत्वपूर्ण व्रतों में प्रदोष (Pradosh Vrat) यानी त्रयोदशी के व्रत का विशेष महत्व माना गया है।

ऐसी मान्यताएं हैं कि प्रदोष व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने से सभी पापों का नाश हो जाता है। ये भी माना जाता है कि इसका व्रत रखने से मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदषी तिथि को किया जाता है।

हर महीने में शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा की जाती है। जो प्रदोष व्रत सोमवार को पड़ता है उसे सोम प्रदोषम या चंद्र प्रदोषम भी कहा जाता है। इसी तरह मंगलवार को आने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष और शनिवार को आने वाले प्रदोष को शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है।

ये है साल 2021 में पड़ने वाले प्रदोष व्रत की पूरी लिस्ट

11 जनवरी 2021 (सोमवार)- सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

26 जनवरी 2021 (मंगलवार)- भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

09 फरवरी 2021 (मंगलवार)- भौम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

25 फरवरी 2021 (गुरुवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

11 मार्च 2021 (गुरुवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

26 मार्च 2021 (शुक्रवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

09 अप्रैल 2021 (शुक्रवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

25 अप्रैल 2021 (रविवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

09 मई 2020 (रविवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

24 मई 2020 (सोमवार)- सोम प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

08 जून 2021 (मंगलवार)- भौम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

23 जून 2021 (बुधवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

07 जुलाई 2021 (बुधवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

22 जुलाई 2021 (गुरुवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

06 अगस्त 2021 (शुक्रवार)- प्रदोष व्रत (कृ)

20 अगस्त 2021 (शुक्रवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

05 सितंबर 2021 (रविवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

18 सितंबर 2021 (शनिवार)- शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

04 अक्टूबर 2021 (सोमवार)- सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

18 अक्टूबर 2021 (सोमवार)- सोम प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

03 नवंबर 2021 (बुधवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

17 नवंबर 2021 (बुधवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

02 दिसंबर 2021 (गुरुवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

16 दिसंबर 2021 (गुरुवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

बता दें कि जानकारों के अनुसार रविवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत से अच्छी सेहत और लंबी उम्र का वरदान मिलता है, जबकि सोमवार को पड़ने वाले सोम प्रदोष व्रत से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी तरह से मंगलवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत बीमारियों से राहत दिलाता है।

जबकि बुधवार को प्रदोष व्रत रखने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं और इच्छाएं पूरी होती हैं। बृहस्पतिवार का प्रदोष व्रत दुश्मनों से छुटकारा दिलाता है। वहीं, शुक्रवार का प्रदोष व्रत वैवाहिक जीवन में खुशहाली और सौभाग्य का कारक होता है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022