प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से प्रियंका करेंगी ‘सांची बात’

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 20 मार्च (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपनी तीन दिवसीय चुनावी यात्रा का समापन करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी ‘सांची बात, प्रियंका के साथ’ कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद करेंगी।

कार्यक्रम समन्वयक पीयूष श्रीवास्तव ने बताया, “प्रियंका गांधी चुनार से सड़क मार्ग से रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक निवास पर पहुंचेंगी जहां वे पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।”

श्रीवास्तव ने बताया, “प्रियंका रामनगर घाट से नौका द्वारा अस्सी घाट आएंगी और यहां विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं व समाज के लोगों से संवाद करेंगी। फिर नाव से ही वे दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगी और यहां मल्लाह समाज लोगों से संवाद करेंगी। इसके बाद वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी।”

प्रियंका दोपहर के बाद सरोजा पैलेस में कांग्रेस कार्यकतार्ओं से बातचीत करेंगी। इसके बाद वे पुलवामा हमले में शहीद अवधेश यादव, विशाल पांडेय और रमेश यादव के घर जाएंगी। इसके बाद शाम को प्रियंका गांधी बाबतपुर हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022