प्रधानमंत्री की मंडी में रैली से मोदी लहर तेज : जयराम ठाकुर

Follow न्यूज्ड On  

शिमला, 11 मई (आईएएनएस)| मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधनामंत्री नरेन्द्र मोदी की मंडी में सफल रैली ने प्रदेश में मोदी लहर को और तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के चारों उम्मीदवारों को जबर्दस्त जनसमर्थन मिल रहा है। आने वाले दिनों में मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैलियांे से कांग्रेस के बचे-खुचे तंबू भी उखड़ जाएंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता को पता है कि केंद्र में मोदी सरकार रहेगी तभी प्रदेश की विकास योजनाओं को जारी रखा जा सकेगा। इसके अलावा कांग्रेस को हराने में उसकी अंदरूनी लड़ाई भी अपना किरदार अदा कर रही है। राहुल गांधी का ऊना दौरा भी कांग्रेस के दोनों गुटों के घमासान को ठंडा नहीं कर सका।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी में प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए अभूतपूर्व संख्या में लोग दूर-दूर से आए थे। इसमें महिलाओं और युवाओं की तादाद उल्लेखनीय थी। मोदी ने जब हिमाचल के साथ अपने भावनात्मक रिश्ते की याद दिलाई तो लोग भावुक हो गए। यह सब जानते हैं कि नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी रहते हुए हिमाचल के चप्पे-चप्पे को देखा है।

उन्होंने कहा कि उनका इस राज्य से विशेष लगाव है। इसीलिए उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद हिमाचल को प्राथमिकता के आधार पर आर्थिक सहायता दी गई। लेकिन तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने उसे या तो फिजूलखर्ची में उड़ा दिया या फिर उसे खर्च करने के लिए योजनाएं ही नहीं बनाई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में दस साल तक लगातार राज करने वाली कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को सहायता देने के मामले में भेदभाव का रवैया अपनाया। इस दौरान राज्य सरकार को आर्थिक सहायता देने की बजाय केंद्र ने विकास कार्यो में रुकावटें डाली। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य के लोगों की उम्मीदों पर मोदी सरकार खरी उतरी और उसमें हिमाचल के विकास को नई रफ्तार दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा सरकार ने समान रूप से विकास कार्य शुरू कराए। मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे को हिमाचल ने अमलीजामा पहनाया। यही वजह है कि प्रदेश की जनता मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जनसभाएं हिमाचल में कांग्रेस के बचे-खुचे तंबू भी उखाड़ देंगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022