प्रधानमंत्री मोदी ने खगोल शास्त्र में भारत की स्थिति को सराहा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर को हुए साल के अंतिम सूर्य ग्रहण का उल्लेख करते हुए खगोल शास्त्र में प्राचीन समय से ही भारत की निपुणता को याद किया। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर भारत के एक व्यक्ति रिपुन के आग्रह का उल्लेख किया। रिपुन अब दक्षिण भारत में नौकरी करते हैं।

पुणे और ऊटी जैसे स्थानों पर खगोल केंद्रों के योगदानों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में राष्ट्र की प्रगति की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, “ग्रहण हमें याद दिलाते हैं कि धरती पर रहते हुए हम अंतरिक्ष में यात्रा कर रहे हैं.. दोस्तों खगोल के मामले में भारत का इतिहास काफी पुराना और समृद्ध रहा है। आकाश में चमकते तारों से अपना संबंध हमारी सभ्यता की शुरुआत से है। आप कई लोगों को पता होगा कि भारत में कई स्थानों पर वेधशालाएं हैं -जिन्हें देखना चाहिए। और इन वेधशालाओं का खगोल से गहरा संबंध है। आर्यभट्ट की विलक्षण प्रतिभा से कौन परिचित नहीं है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022