प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर दी बधाई

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी, साथ ही 19 वीं सदी के स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर झारखंड के लोगों के सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने बिरसा मुंडा को गरीबों का सच्चा मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए जीवन भर संघर्ष किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, स्वतंत्रता आंदोलन में बिरसा मुंडा का योगदान और सामाजिक सद्भाव के लिए किए गए उनके प्रयास हमेशा देशवासियों को प्रेरित करेंगे।

बता दें कि बिरसा मुंडा की मृत्यु के एक सदी बाद 15 नवंबर 2000 को उनकी जयंती पर झारखंड को बिहार से अलग करके राज्य का दर्जा दिया गया था।

तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी में उलीहातू और अब के रांची जिले में 1875 में जन्मे बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन को चुनौती दी थी। मुंडा जनजाति के इस सेनानी को ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ आदिवासियों को लामबंद करने का श्रेय दिया जाता है। उनकी महज 25 साल की उम्र में ब्रिटिश हिरासत में मृत्यु हो गई थी। उनकी फोटो भारतीय संसद के संग्रहालय में लगी है, ऐसा सम्मान पाने वाले वह एकमात्र आदिवासी नेता हैं।

–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022