प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं संस्था, कमजोर हुए तो लोकतंत्र कमजोर होगा : राजनाथ

Follow न्यूज्ड On  

 सलेमपुर/देवरिया, 9 मई (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “हमारे प्रधानमंत्री को ये कहते हैं चौकीदार चोर है।

  क्या कोई प्रधानमंत्री को ऐसे गाली देता है? प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं संस्था होता है। जब संस्था कमजोर होता है तो लोकतंत्र भी कमजोर हो जाता है।”

राजनाथ सिंह ने एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत आलोचना नहीं होनी चाहिए। उनके कामों की आलोचना करिए। आलोचना करिए तो कम से कम गाली तो मत दीजिए। एक पार्टी का बड़ा नेता प्रधानमंत्री को गाली देता है तो दुनिया में भारत की क्या छवि बनेगी? इस गाली का बदला आप वोट से लीजिए, क्योंकि प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं संस्था है। संस्था के कमजोर होंने से लोकतंत्र कमजोर होगा।

उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में प्रधानमंत्री के दामन में कोई दाग नहीं लगा है। हम भारत माता की मस्तक को किसी भी सूरत में नीचे झुकने नहीं देंगे। कभी सत्ता में रहने वाली कांग्रेस आज वोट कटवा पार्टी बन गई है। कांग्रेस ने 55 वर्षों तक इस देश पर राज किया। हर बार गरीबी के नाम पर वोट लिया, लेकिन कितना गरीबी दूर किया यह आपसे छिपा नहीं है।

राजनाथ ने कहा कि सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके बारे में बहुत कुछ कहना नहीं चाहते, लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि जब इन्हें लगा कि भाजपा को अकेले नहीं हरा पाएंगे तो एक साथ मिल गए। जो कभी एक-दूसरे के दुश्मन थे आज एक हो गए हैं।

उन्होंने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष पहले भारत को काफी कमजोर मानता था। 2014 में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत नौवें स्थान पर था आज छठे आज स्थान पर है। साढ़े चार वर्षों में दुनिया में यदि तेजी से कोई देश आगे बढ़ा है तो वह भारत है। मैंने कभी जनता की आंखों में धूंल झोंककर वोट नहीं मांगा है बल्कि आंखों में आंख डालकर वोट मांगा है।” उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षों में भारत में जो करिश्मा हुआ है शायद ही किसी देश में हुआ होगा।

गृहमंत्री ने कहा, “राष्ट्रद्रोहियों के लिए हम ऐसा सख्त कानून बनाएंगे की देश के खिलाफ सोचने वालों का कलेजा कांप उठेगा। कांग्रेस की नाकामियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक इस देश में हुकूमत किया। देश में गरीबी कितनी दूर की यह किसी से छिपी नहीं है। हमने 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिए।”

राजनाथ सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1947 से लेकर 2014 तक अब कांग्रेस ने साढ़े 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। हम लोगों ने चार साल में तेरह करोड़ गैस कनेक्शन दिए। शौचालय को हमने 95 फीसद तक पहुंचा दिया। कांग्रेस के शासन काल में प्रतिदिन 6 से 12 किमी सड़क और हमारे शासन काल में प्रतिदिन 32 किमी सड़क बन रही है।”

उन्होंने कहा, “भारत ने कभी किसी देश पर पहले हमला नहीं किया और न ही जमीन ही कब्जा किया, लेकिन हमारी नीति साफ है। यदि हमें कोई छेड़ेगा तो हम किसी को छोड़ेंगे भी नहीं। पहली गोली भारत की तरफ से नहीं चलेगी, लेकिन एक भी गोली पाकिस्तान की तरफ से चली तो भारत की गोलियों को गिना नहीं जाएगा। हम तानाशाह बनकर नहीं, सेवक बनकर सरकार चलाना चाहते हैं।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022