नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन: PM मोदी ने किया बोस से जुड़े संग्रहालय का उद्घाटन

Follow न्यूज्ड On  

तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा’ का नारा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आज जन्मदिन है। इस मौके पर दिल्ली में नेताजी से जुड़े संग्रहालयों का उद्घाटन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को दिल्ली के लाल किले में तैयार किए गए चार संग्रहालयों का उद्घाटन किया। इसकी शुरुआत खास तौर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित संग्रहालय के उद्घाटन के साथ हुई। प्रधानमंत्री ने सुबह लाल किले में यह संग्रहालय सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्र को समर्पित किया। इस संग्रहालय में बोस की जिंदगी से जुड़ी कईं महत्वपूर्ण चीजें रखी गईं हैं।इसे 26 जनवरी के बाद आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज पर संग्रहालय में सुभाष चंद्र बोस और INA से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। वहीं नेताजी द्वारा इस्तेमाल की गई लकड़ी की कुर्सी और तलवार के अलावा INA से संबंधित पदक, बैज, वर्दी और अन्य वस्तुएं भी शामिल हैं।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग पर आधारित याद-ए-जलियां संग्रहालय का शुभारंभ कर इसका अवलोकन किया। यहां 2 और संग्रहालय बनाए गए हैं जिनमें 1857 में हुई स्वतंत्रता की पहली लड़ाई से संबधित संग्रहालय, आजादी के दीवाने शामिल हैं। 26 जनवरी के बाद इन संग्रहालयों को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

मोदी ने बदला था अंडमान के तीन द्वीपों के नाम, नेताजी के नाम पर रखा
मालुम हो कि आजाद हिंद फौज ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 75 साल पहले तिरंगा फहराया था। इसी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर कुछ दिन पहले ही PM नरेंद्र मोदी अंडमान के दौरे पर गए थे। तब उन्होंने 3 द्वीपों का नाम सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने का ऐलान किया था। अंडमान के हैवलॉक द्वीप का नाम स्वराज द्वीप, नील द्वीप का नाम शहीद द्वीप और रॉस द्वीप को नेताजी सुभाष चंद्र द्वीप के नाम से जाना जाएगा।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022