प्रिया रमानी के आरोप बेबुनियाद : एम.जे. अकबर

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत में कहा कि पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा उन पर लगाया गया यौन उत्पीड़न का आरोप झूठा है। पूर्व विदेश राज्यमंत्री ने जिरह के दौरान अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी समर विशाल से कहा कि वह रमानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा नहीं करना चाहते थे और न ही वह उसे निशाना बनाना चाहते थे।

उन्होंने कहा, “इसके साथ ही यह कहना भी गलत है कि ट्वीट और लेखों के जरिए रमानी ने मेरे बारे में जो भी कहा है वो सच है।”

अकबर से जिरह के बाद न्यायालय ने मामले को अगली सुनवाई के लिए स्थिगित कर दिया। अब 15 जुलाई को शिकायतकर्ता के अन्य गवाहों से जिरह होगी।

पत्रकार से राजनेता बने अकबर ने रमानी के खिलाफ सात गवाह पेश किए। ये गवाह पहले यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार की लंबी सूची में थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022