प्रियंका गांधी की राजनीतिक एंट्री, बनीं पूर्वी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पार्टी महासचिव

Follow न्यूज्ड On  

प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रियंका वाड्रा फरवरी के पहले हफ्ते से नई जिम्मेवारी संभालेंगी। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गयी है।

इसके अलावा राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। गहलोत की जगह कर्नाटक के प्रभारी केसी वेणुगोपाल को नया संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को उत्तर प्रदेश के प्रभारी से हटाकर हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है।

गौरतलब है कि सपा-बसपा गठबंधन से अलग होने के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में इस बार राज्य में अकेले उतर रही है। राहुल गांधी ने भी कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में सबको चौंका सकती है, लिहाजा हमें कम न आंका जाए।

47 साल की प्रियंका पार्टी की पारंपरिक रायबरेली और अमेठी सीट पर ही सक्रिय रहीं है और चुनाव से ठीक पहले उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर लोग इसे कांग्रेस की खास रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। याद रहे कि बीते साल कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने प्रियंका गांधी को गेम चेंजर बताया था और कहा था कि 2019 के चुनाव में प्रियंका एक बड़ा रोल निभाएंगी। तब कांग्रेस पार्टी ने स्वीकार किया था कि प्रियंका पार्टी के भीतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारने की अपील कांग्रेस कार्यकर्ता पहले भी करते रहे हैं। हाल ही में प्रियंका को भोपाल से चुनाव लड़ने की मांग करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तो होर्डिंग्स तक लगा दिए।


प्रियंका गांधी को भोपाल, सलमान खान को इंदौर से चुनाव लड़ाने की मांग

करीना कपूर को कांग्रेस उम्मीदवार बनाने की मांग, पार्टी नेता ने राहुल को लिखा पत्र

This post was last modified on January 23, 2019 7:59 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022