प्रियंका भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने अस्पताल पहुंचीं

Follow न्यूज्ड On  

मेरठ, 13 मार्च (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण से मिलने मेरठ के अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर भी थे। इस दौरान प्रियंका ने योगी सरकर पर निशाना साधा और कहा कि नौजवान की आवाज दबाई जा रही है। योगी सरकार अहंकारी हो गई है।

पत्रकारों के सवाल पर प्रियंका ने कहा, “आप चाहें तो इसका राजनीतिकरण कर सकते हैं, मैं नहीं करूंगी, मुझे इस लड़के का संघर्ष पसंद आया। मैं पहले चंद्रशेखर से मिलूंगी, आप बाहर जाएं।”

चंद्रशेखर ने कहा, “मेरा कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। मैं गठबंधन के साथ हूं और कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ना चाहता। लेकिन महागठबंधन ने चाहा तो मैं नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव लड़ूंगा।”

प्रियंका की चंद्रशेखर से मुलाकात पर सियासत गर्म है। बताया जा रहा है कि इमरान मसूद की पहल पर यह मुलाकात हुई है।

प्रियंका ने भीम आर्मी प्रमुख से बंद कमरे में मुलाकात की। अस्पताल पहुंचने पर स्थानीय कांग्रेसियों को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भगा दिया। चंद्रशेखर का हालचाल जानने के बाद प्रियंका अपने काफिले के साथ वहां से निकल गईं।

गौरतलब है कि भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को आचार संहिता के उलंघन में सहारनपुर के देवबंद से हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। उन्हें मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022