प्रियंका चोपड़ा, मेगन मर्कल की दोस्ती में दरार?

Follow न्यूज्ड On  

लॉस एंजेलिस, 1 मार्च (आईएएनएस)| कहा जा रहा है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्त व ससेक्स की डचेस मेगन मर्कल के उनकी शादी में नहीं आने से खफा हैं। प्रियंका ने पिछले साल दिसंबर में अमेरिकी गायक निक जोनस संग शादी रचाई थी।

‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, यही कारण है कि मेगन के बेबी शावर में प्रियंका शामिल नहीं हुईं।

दोनों अभिनेत्रियों में गहरी दोस्ती थी और जब मेगन ने पिछले साल मई में प्रिंस हैरी के साथ शादी रचाई थी तो प्रियंका उसमें शामिल हुई थीं। लेकिन प्रियंका की शादी से मेगन नदारद रहीं।

एक सूत्र ने कहा, “प्रियंका को बहुत दुख हुआ।”

यही वजह रही कि टीवी शो ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री पिछले सप्ताह मार्क होटल में हुए मेगन के बेबी शावर में शामिल नहीं हुईं। वहीं, इस कार्यक्रम में सेरेना विलियम्स और अमल क्लूनी ने मिलकर इसका आयोजन किया था।

ऐसी खबरें आईं कि प्रियंका जो किताब लिख रही हैं, उसके सिलसिले में यहां बैठक में व्यस्त रहीं। लेकिन सूत्रों का मानना है कि वास्तविक कारण यह है कि मेगन ने उनकी शादी में शरीक नहीं होकर उनका दिल दुखाया।

प्रियंका के एक प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन पूर्व मिस वल्र्ड के एक करीबी सूत्र ने कहा, “दोनों के बीच कोई अनबन नहीं है। वे दोस्त हैं और आपको जो कुछ भी बताया जा रहा है या तो गलत है या झूठ है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022