प्रियंका गांधी को कांग्रेस के नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)| देशभर से कांग्रेस के नेताओं और आम कार्यकर्ताओं ने पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उनके जन्मदिन के मौके पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

6,340 ट्वीट्स के साथ हैशटैग हैप्पी बर्थडे प्रियंका गांधी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रियंका की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, “प्रिय प्रियंका गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबा, स्वस्थ और खुशहाल जीवन प्रदान करे। आपको देश की भलाई के लिए लड़ते देखना प्रेरणादायक है।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे प्रियंका गांधी जी। आपको अच्छा स्वास्थ, खुशी और सफलता हासिल हो।”

दिग्गज अभिनेता और नेता शत्रुघन सिन्हा ने लिखा, “प्रियंका गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह एक अद्भुत बेटी, प्यारी बहन, सुपर मां और एक महान पत्नी हैं। आप जीवन के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धताओं और चमक के साथ निस्वार्थ भाव से काम करती रहें। आपको शांति, खुशी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं।”

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने लिखा, “कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी जी को मेरी तरफ से जन्मदिन पर शुभकामनाएं। आप इसी तरह दृढ़ संकल्प और करुणा के साथ नेतृत्व करती रहें।”

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने लिखा, “प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन की बधाई। उन्हें आने वाले वर्षो में सफलता मिले और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे।”

इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रियंका को शुभकामनाएं दी। एक यूजर ने लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रियंका गांधी जी। आप भारत का भविष्य हो।”

दूसरे ने लिखा, “जन्मदिन की बधाई प्रियंका गांधी मैडम।”

एक अन्य ने लिखा, “हमारी प्यारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को जन्मदिन की बधाई। हमेशा खुश रहो।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022