प्रियंका गांधी ने असम में शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान

Follow न्यूज्ड On  

गुवाहाटी, 1 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को असम में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचीं। राज्य में कांग्रेस की अगुवाई में सात दलों वाला गठबंधन भाजपा के तीन पार्टियों वाले गठबंधन से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है।

गुवाहाटी पहुंचने के तुरंत बाद प्रियंका गांधी प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। मंदिर का पुनर्निर्माण 1565 में कोच राजा नरनारायण द्वारा किया गया था और यह भारत के 51 पवित्र स्थलों में से एक है।

असम कांग्रेस मीडिया विभाग की चेयरपर्सन बबीता शर्मा ने कहा कि अपने असम दौरे के दौरान, प्रियंका पार्टी के पदाधिकारियों और आम लोगों के साथ बातचीत करेंगी और मंगलवार को तेजपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस नेता बेरोजगारी के मुद्दे पर एक राज्यव्यापी अभियान शुरू करेंगी और चाय बगान में महिला श्रमिकों और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने 14 फरवरी को राज्य का दौरा किया था और पूर्वी असम के शिवसागर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया था।

कांग्रेस, जो 15 वर्षों (2001-2016) तक राज्य में सत्ता में थी, ने एक महागठबंधन बनाया है जिसमें तीन वामपंथी दल – सीपीआई, सीपीएम और सीपीआई (माले) के अलावा आंचलिक गण मोर्चा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और तीन क्षेत्रीय दल शामिल हैं जिनका मुस्लिम मतदाताओं में अच्छा खासा प्रभाव है।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ने के एक दिन बाद बीपीएफ रविवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल हो गई।

126 सदस्यीय असम विधानसभा के चुनाव 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में होंगे। परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

–आईएएनएस

एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022