प्रियंका गांधी ने लखनऊ भेजे 1 लाख मास्क

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ , 8 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भेजा है। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि कल से कांग्रेस के कार्यकर्ता इसका वितरण करेंगे।

मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क भिजवाया है। शनिवार से इसका वितरण जरूरतमंदों को किया जाएगा। इसके पहले वह जिलों में राशन, दवाएं भिजवा चुकी हैं।

ललन कुमार ने बताया कि लोगों की मदद के लिए लखनऊ , गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर, इलाहाबाद, समेत 17 जिलों में रसोईघर चलाया जा रहा है। साथ ही साथ हर जिले में जरूरतमंदों को राशन भी बांटा जा रहा है। प्रदेश में करीब 47 लाख लोगों को राशन और खाना पहुंचाया गया है। उत्तर प्रदेश के बाहर 4 लाख प्रवासी मजदूरों और जरूरतमन्दों की मदद की गई है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी सक्रिय रही हैं। उनकी देखरेख में कई व्हाट्सएप ग्रुप संचालित हो रहे हैं जिनके माध्यम लोगों की मदद हो रही है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022