लखनऊ | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रयागराज में हनुमान मंदिर के दर्शन के साथ गंगा पूजन भी किया। इसके बाद वह मंदिर के बाहर कार्यकर्तार्ओं से भेंट कर मनइया घाट से सीधा नाव में सवार होकर गंगा यात्रा के लिए रवाना हो गईं।
प्रियंका गांधी ने इससे पहले अक्षय वट के भी दर्शन किए। प्रियंका सड़क मार्ग से मनइया घाट पहुंची थीं, जहां से उन्होंने स्टीमर से गंगा यात्रा शुरू की। कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के आने का मनइया घाट और संगम नोज पर इंतजार करते दिखाई दिए। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी संगम नोज पहुंचे।
इस दौरान नाव पर चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है। कुछ युवाओं व छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ वह गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन के मुद्दों, उद्योगों की खस्ताहाली पर चर्चा करेंगी। प्रयागराज से वाराणसी तक तीन दिवसीय गंगायात्रा के दौरान प्रियंका संसदीय सीटों के नेताओं, संभावित उम्मीदवारों से भी चर्चा करेंगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। वह तीन दिवसीय दौरे के तहत प्रयागराज और वाराणसी में प्रचार करेंगी। प्रचार का आगाज प्रियंका ने गंगा यात्रा के साथ किया है। वह प्रयागराज से गंगा नदी में नौका यात्रा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी। इस दौरान वह घाटों पर रुकेंगी और गांवों की गलियों में घूमकर लोगों से संवाद स्थापित करेंगी।
प्रियंका ने किया लखनऊ का दौरा, कार्यकर्ता हुए खुश
शहीद की बेटी को डॉक्टर बनने में मदद करेंगी प्रियंका गांधी
This post was last modified on March 18, 2019 1:21 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…