प्रियंका का बंबल में निवेश महिला सशक्तिकरण की ओर कदम

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)| सामाजिक और डेटिंग एप बंबल में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के निवेश का उद्देश्य समाज में बदलाव लाना और महिलाओं का सशक्तिकरण करना है। इसे भारत में लॉन्च किया गया है। व्हिटनी वोल्फ हर्ड ने टिंडर छोड़ने के थोड़े ही समय बाद डेटिंग एप बंबल लॉन्च किया था। भारत पहला एशियाई देश है, जहां बंबल लॉन्च किया गया है।

हर्ड ने आईएएनएस से कहा, “प्रियंका चोपड़ा भारत में बंबल लाना चाहती थीं। हम हमेशा से इसे भारत में लाना चाहते थे लेकिन हमने सोचा था कि अभी इसमें काफी समय लग सकता है। जब प्रियंका और मैं डिनर के लिए एक दूसरे के बगल में बैठे थे, तो हमने प्लेनेट और हम क्या चाहते हैं इसे लेकर अपने मिशन और दृष्टिकोण पर बातचीत की।”

उन्होंने कहा, “हमने महसूस किया कि हम दुनिया भर में लड़कियों और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बहुत परवाह करते हैं और उन्होंने कहा कि आप बंबल के साथ जो कर रही हैं वह उल्लेखनीय है और यह भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। चलिए हम इसे भारत में लॉन्च करते हैं।”

उन्होंने कहा, “भारत में बंबल अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था और यह काफी लोकप्रिय हो रहा है। महज 30 फीसदी ही इसे केवल डेटिंग के लिए प्रयोग कर रहे हैं और काफ लोग इसका इस्तेमाल बिजनेस नेटवर्किं ग और दोस्त तलाशने के लिए करना चाहते हैं।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022