चंडीगढ़, 20 जुलाई (आईएएनएस)| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक हिरासत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
सोनभद्र हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से प्रियंका को नहीं मिलने देने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर रोक लगाकर नए स्तर तक गिर गई है।
कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका को शुक्रवार को हिरासत में लेते हुए सोनभद्र जाने से रोक लिया गया था। वह जमीन विवाद में 10 जनजातीय लोगों की गोली मारकर की गई हत्या के बाद पीड़ितों से मिलने जा रही थी।
अमरिंदर ने सरकार के कार्यों को मनमाना और दमनकारी करार देते हुए प्रियंका को हिरासत में लेने और उनके लोकतांत्रिक कर्तव्यों को निभाने से रोकने पर सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में किसी भी राज्य सरकार को किसी भी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का दमन करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…