मैं दिल्ली की बेटी हूं और जानती हूं दिल्ली की जनता क्या चाहती है- प्रियंका गांधी

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को खुद को दिल्ली की बेटी कहा, जिन्हें पता है कि राष्ट्रीय राजधानी का हरेक निवासी क्या चाहता है।

गांधी ने उपस्थित जनसमूह की तरफ से उठते हुंकार के बीच कहा, “मैंने कई होर्डिग देखे हैं, जिनपर लिखा है कि भाजपा सरकार मतदाताओं के दिल में है। लेकिन मैं आपको बता दूं कि मैं दिल्ली की बेटी हूं। मैं दिल्ली में पली-बढ़ी हूं, जबकि मोदीजी बस यहां आए हैं। मोदीजी को नहीं, यह मुझे पता है कि दिल्ली के नागरिक क्या चाहते हैं।”

प्रियंका ने यह टिप्पणी उत्तर दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समर्थन में आयोजित एक रोडशो के अंत में की।

सीलमपुर में ब्रह्मपुर मार्ग से यमुना विहार तक 2.2 किमी लंबे रोडशो में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी का हौसला आफजाई किया। इस दौरान प्रियंका के साथ शीला दीक्षित भी थीं।

दीक्षित के मुकाबले भाजपा के सांसद मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार दिलीप पांडेय मैदान में हैं।

This post was last modified on May 9, 2019 10:09 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022