प्रियंका ने सीएए विरोधी प्रदर्शन रोकने पर सरकार की निंदा की

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ लोगों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए सरकार की तीखी आलोचना की है। प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, “मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह धारा 144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है। जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाएं हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं।”

इसके बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “मगर इतना जान लीजिए कि आवाज को जितना दबाएंगे, उतनी तेज आवाज उठेगी।”

इससे पहले प्रियंका गांधी ने राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाकउल्ला खान के शहादत दिवस पर ट्वीट किया था। ये दोनों स्वतंत्रता सेनानी 1927 में एक ही दिन ब्रिटिश शासन का विरोध करते हुए फांसी पर चढ़ गए थे।

सीएए के विरोध में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1955 के नागरिकता अधिनियम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस पर सरकार ने एक स्पष्टीकरण भी जारी किया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022