प्रज्ञा ठाकुर ने दी सफाई

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 28 नवंबर (आईएएनएस)| भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बीते रोज लोकसभा में दिए अपने बयान पर उपजे विवाद पर गुरुवार को सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्होंने “ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा, बस”। भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में चर्चा के दौरान कथित तौर पर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। इस पर सियासी माहौल गर्माया हुआ है।

प्रज्ञा ने गुरुवार को ट्वीट किया, “कभी-कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है। किंतु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता, पलभर के बवंडर में लोग भ्रमित न हों, सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैंने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा, बस।”

सांसद प्रज्ञा ठाकुर की इस सफाई से यही लग रहा है कि उन्होंने संसद में गोडसे नहीं, बल्कि ऊधम सिंह को देशभक्त करार दिया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022