पर्रिकर का विकल्प तलाशने की शुरुआत

Follow न्यूज्ड On  

पणजी, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का विकल्प तलाशने की अपनी आधिकारिक तलाश शुरू कर दी है। पार्टी नेताओं के साथ-साथ सहयोगी साझेदारों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। नेतृत्व में बदलाव, विधायकों और प्रदेशाध्यक्ष विनय तेंदुलकर समेत भाजपा की पेशानी पर बल ला दिया। विनय बुधवार देर रात तक कह रहे थे कि मुख्यमंत्री के रूप में पर्रिकर के नेतृत्व के संभावित विकल्प पर चर्चा का कोई सवाल ही नहीं है।

पर्रिकर अग्नाशय कैंसर से जूझ रहे हैं और साथ ही राज्य पर शासन भी कर रहे हैं।

भाजपा के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “अमित शाहजी ने दिल्ली में आज हमारे सहयोगियों के नेताओं से बात की है। उन्होंने निकट भविष्य के लिए संभावित नेतृत्व विकल्प पर चर्चा की। अंतिम फैसला राज्य नेतृत्व और पार्टी हाई कमान के साथ चर्चा के बाद लिया जाएगा।”

पार्टी अधिकारी ने कहा, “शाह और गोवा फॉरवर्ड पार्टी अध्यक्ष विजय सरदेसाई, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी नेता सुदीन धावलीकर, केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपद नाइक, गोवा प्रदेशाध्यक्ष विनय तेंदुलकर, अध्यक्ष प्रमोद सावंत व स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के बीच हुई बैठक में मुख्यमंत्री के संभावित विकल्पों के नामों पर चर्चा की गई।”

गुरुवार सुबह शाह से मुलाकात करने वाले सरदेसाई ने भी कहा कि भाजपा नेतृत्व राज्य में नतेृत्व मुद्दे को लेकर गंभीर है। कुछ नामों पर चर्चा की गई है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022