प्रशांत किशोर के आईपैक की मदद से द्रमुक का ऑन्द्रिनेवियोम वा अभियान

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान कई राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन लोगों की मदद कर रहे हैं। तमिलनाडु में द्रमुक (द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम) भी इस संकट के दौर में लोगों के लिए ‘ऑन्द्रिनेवियोम वा’ कैंपेन चला रही है।

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कंपनी आईपैक (इंडियन पोलिटिकल एक्शन कमेटी) की सहायता से चल रहे इस कैंपेन का मुख्य लक्ष्य लॉकडाउन के बीच लोगों को राहत पहुंचाना है।

आईपैक के मीडिया एनालिस्ट शिवाजी दुबे ने आइएएनएस से कहा, “अब तक हेल्पलाइन के जरिए 9 दिन में 6 लाख 70 हजार 911 समस्याएं दर्ज की जा चुकी हैं। 45 हजार 500 जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराया गया है। साथ ही इस अभियान से तमिलनाडु में 10 हजार 237 वॉलेंटियर्स भी जुड़े हैं।”

शिवाजी दुबे के अनुसार, एम. के स्टालिन के नेतृत्व में द्रमुक का लक्ष्य इस बहु-प्रारूपी पहल के माध्यम से राज्य के 4 करोड़ से अधिक नागरिकों तक पहुंचना है। द्रमुक इस अभियान के जरिए 2.5 लाख लोगों के मुद्दों को जानने की कोशिश करेगी। इसके बाद इन मुद्दों का निराकरण किया जाएगा। इस अभियान के तहत 20 लाख गरीबो को भोजन परोसा जाएगा और साथ ही 10 लाख परिवारों से सीधे तौर पर जुड़ने का लक्ष्य भी अभियान में रखा गया है।

उन्होंने कहा, “साथ ही अभियान से जरूरतमंदों को सहायता करने के इच्छुक 10 लाख वॉलेंटियर्स को भी जोड़ा जा रहा है।”

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022