पर्यटकों के लिए 17 जुलाई से वीजा शुल्क बढ़ाएगा नेपाल

Follow न्यूज्ड On  

 काठमांडू, 12 जुलाई (आईएएनएस)| नेपाल के आव्रजन विभाग (डीओआई) के अनुसार सरकार 17 जुलाई से विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा शुल्क बढ़ाने जा रही है।

  दि हिमालयन टाइम्स ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल सरकार ने मई में यह शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया था। क्योंकि विदेशियों के लिए पर्यटक वीजा शुल्क लगभग एक दशक से नहीं बढ़ाया गया था।

आव्रजन अधिकारियों ने हालांकि कहा कि वीजा शुल्क में फिलहाल मामूली बदलाव ही होगा। जबकि ‘विजिट नेपाल 2020’ अभियान के बाद इसे फिर से संशोधित किया जाएगा।

डीओआई के महानिदेशक एशोर राज पौडेल ने कहा, “शुल्क को प्रासंगिक बनाने के लिए विदेशी पर्यटकों पर वीजा शुल्क में बदलाव आवश्यक है।”

“हम पर्यटन अभियान ‘विजिट नेपाल 2020’ के पूरा होने के बाद वीजा शुल्क संरचना पर फिर से काम करेंगे।”

विभाग ने सैलानियों के लिए पांच से 35 डॉलर के बीच वीजा शुल्क में बढ़ोतरी की है। जबकि 15 दिनों के लिए पर्यटक वीजा (एक से अधिक प्रवेश) को पांच से 30 डॉलर बढ़ाया गया है। वहीं 30 दिनों के लिए वीजा शुल्क 40 से 50 डॉलर कर दिया गया है। इसी तरह, पर्यटक वीजा शुल्क 90 दिनों के लिए 35 से बढ़ाकर 125 डॉलर कर दिया गया है।

विभाग ने विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा विस्तार शुल्क भी बढ़ाया है।

विभाग के अनुसार, वीजा विस्तार शुल्क (वैध वीजा अवधि के भीतर) दो डॉलर से तीन डॉलर प्रतिदिन बढ़ा दिया गया है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022