पश्चिम बंगाल बीजेपी में बड़ा फेरबदल, प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 जून(आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश इकाई में बड़ा फेरबदल किया है। आधे दर्जन से अधिक पार्टी नेताओं को हटाते हुए नए नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री और सेक्रेटरी बनाया गया है। पिछले साल केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस को पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी विरोधी स्टैंड के कारण उनसे जिम्मेदारी छीनी गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री अग्निमित्रा पॉल को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा के पश्चिम बंगाल इकाई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कुल 12 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। जिसमें बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह, बांकुड़ा से सांसद सुभाष सरकार, देबाशीश मित्र, राजकमल पाठक, रितेश तिवारी प्रमुख हैं। रितेश तिवारी अभी तक प्रदेश सेक्रेटरी के तौर पर कार्य कर रहे थे। इस प्रकार पार्टी ने उन्हें प्रमोशन देकर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

पार्टी ने कुल पांच नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाया है। जिसमें पुरुलिया लोकसभा सीट से सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी, रथिन बसु, संजय सिंह, सयांतन बसु हैं। दस नेताओं को प्रदेश सचिव ( सेक्रेटरी) की जिम्मेदारी मिली है। जिसमें विधायक सब्यसाची दत्ता, तुषार मुखर्जी, अरुण हल्दर, दीपांजन गुहा, विवेक सोनकर आदि शामिल हैं। सांसद सौमित्र खान को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह बॉलीवुड की अभिनेत्री अग्निमित्रा पॉल को महिला मोर्चा का अध्यक्ष और सांसद खगेन मुर्मू को एसटी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022