पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई, अस्पताल में मौत

Follow न्यूज्ड On  

कोलकाता, 22 जून (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के भाटपारा में जारी राजनीतिक हिंसा के बीच शनिवार को उसी जिले के अमदंगा में एक और भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। कार्यकर्ता की कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा समर्थित उपद्रवियों ने बेरहमी से पिटाई की थी, जिसके बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

भगवा पार्टी के सूत्रों के अनुसार, माकपा के एक पूर्व कार्यकर्ता करीम ने 2019 के चुनावों के दौरान भाजपा का रुख किया। उस पर शुक्रवार को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला किया था।

भाजपा के बैरकपुर सांसद अर्जुन सिंह ने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की और फिर कहा, “करीम सहित कई माकपा समर्थक भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी के लिए काम किया। वह एक बूथ एजेंट भी थे। इसी कारण उन्हें मार दिया गया। तृणमूल कार्यकर्ता प्रशासन की मदद से हमारे समर्थकों की हत्या कर रहे हैं।”

पुलिस ने कहा कि करीम और पुरुषों के एक समूह के बीच बहस हुई, जिसके बाद समूह ने उनकी पिटाई की। पुलिस ने हालांकि, यह नहीं बताया है कि क्या पीड़ित या अभियुक्त किसी राजनीति पार्टी से भी जुड़े हुए थे।

पुलिस ने कहा, “नजीमुल करीम (23) को एक स्थानीय बाजार में एक झगड़े के दौरान बेरहमी से पीटा गया। उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर उसे कोलकाता के एक अस्पताल में भेजा गया, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।”

घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों के अमदंगा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022