पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार घोषित

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 2 नवंबर, (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों और उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट के लिए 25 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा शनिवार को कर दी।

 भाजपा ने उत्तराखंड की पिथौरागढ़ सीट से चंद्रा पंत को उम्मीदवार बनाया है। चंद्रा पंत पेशे से शिक्षिका हैं। इस सीट से चंद्रा पंत के पति प्रकाश पंत तीन बार निर्वाचित हुए थे, और राज्य की मौजूदा सरकार में वह कैबिनेट मंत्री थे। लेकिन जून में उनका निधन हो गया था, जिसके कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है।

पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर भी भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें मेदिनीपुर जिले की कालियागंज(अनुसूचित) सीट से कमल चंद्र सरकार, नदिया जिले की करीमपुर से जयप्रकाश मजूमदार और उत्तर दिनाजपुर जिले की खड़गपुर सदर से प्रेमचंद झा को पार्टी ने टिकट दिया है। तीनों विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होंगे।

कालियागंज सीट पर कांग्रेस विधायक प्रमथ नाथ राय के निधन के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के लोकसभा चुनाव जीतने पर खड़गपुर सीट खाली हुई है। इसी तरह करीमपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस की विधायक महुआ मोइत्रा के इस साल कृष्णनगर सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है।

भाजपा जहां तीनों सीटों को जीतकर लोकसभा चुनाव की तरह दमखम दिखाने की कोशिश में है, वहीं सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस इन सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी धमक बरकार रखना चाहेगी। खास बात यह है कि कांग्रेस और माकपा ने उपचुनाव में गठबंधन का फैसला किया है। माकपा को जहां करीमपुर सीट मिली है, वहीं कांग्रेस खड़गपुर व कालियागंज सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022