पशु चिकित्सकों को मेडिकल की तरह वेतन : नीतीश

Follow न्यूज्ड On  

 पटना, 28 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां सोमवार को राज्य के पशु (वेटनरी) चिकित्सकों को मेडिकल (एमबीबीएस) चिकित्सकों की तरह वेतन देने की घोषणा की।

  उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की तर्ज पर पशु विज्ञान केंद्र भी खोले जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री यहां पांचवर्षीय पुस्तिका ‘बिहार लाइव स्टक मास्टर प्लान’ का विमोचन एवं पशु-मत्स्य संसाधन विभाग की कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास के मौके पर कहा कि भारत सरकार के कृषि विज्ञान की तर्ज पर बिहार में पशु विज्ञान केंद्र स्थापित होना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार पैसों की कमी नहीं होनी देगी।

उन्होंने जीविका के जरिये पशुपालन, बकरी और मुर्गी पालन को बढ़ावा दिए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में स्वयंसहायता समूह की संख्या आठ लाख से ज्यादा हो गई है जिससे 96 लाख परिवार जुड़े हुए हैं। ऐसे में स्वयंसहायता समूहों के माध्यम से मुर्गीपालन किया जाए तो वह काफी प्रभावी साबित होगा।

उन्होंने कहा, “मुर्गीपालन और बकरीपालन को स्वयं सहायता समूहों के द्वारा कराए जाने से इसका काफी विस्तार होगा और गांव-गांव तक इसका फायदा पहुंचेगा। कृषि क्षेत्र में अनाज उत्पादन के अलावा, दूध, मछली, अंडा, मांस, फल, सब्जी सहित कई चीजें शामिल हैं।”

पशुपालन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पशुपालन से अब सिर्फ दूध का ही संबंध नहीं है, अब गोबर और गोमूत्र से बने जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट, बायो पेस्टीसाइडस जैसे बायो फर्टिलाइजर की जरूरत बढ़ी है। ऐसे में दूध से जितनी आमदनी होगी, उतनी आमदनी गोबर और गोमूत्र से भी संभव हो पाएगी।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी लोगों को संबोधित किया।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022