पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त कानून चाहती हैं अनुष्का

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)| अभिनेत्री-निर्माता अनुष्का शर्मा ने पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त कानून की मांग करते हुए एक अभियान की शुरुआत की है। इस कैम्पेन को हैशटैग जस्टिस फॉर एनिमल्स का नाम दिया गया है। सोशल मीडिया पर अनुष्का के फॉलोअर्स की संख्या लगभग छह करोड़ है। अनुष्का ने अपराधियों को दंडित करने के लिए और कड़े कानून की मांग की है।

मुंबई में लकी के साथ हुई घटना से अनुष्का बेहद प्रभावित हुई हैं। लकी नाम के एक कुत्ते को लोगों ने इतनी बुरी तरीके से पीटा जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

पूरे देश में पशु अत्याचार के कई भयंकर मामलों पर प्रकाश डालते हुए अनुष्का ने एक नोट पोस्ट किया है जिसमें नीति में बदलाव लाने की मांग की गई है।

अनुष्का ने कहा, “लकी इकलौता नहीं है जिसे अमानवीय क्रूरता का सामना करना पड़ा। हमारे देश में कुत्तों पर निर्दयतापूर्वक हमला करने और उन्हें मारने के कई और मामले सामने आए हैं। पशुओं को न्याय दिलाने के लिए (हैशटैग जस्टिस फॉर एनिमल्स) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 में संशोधन की आवश्यकता है – हमें इस पर तत्काल ध्यान देने और कार्रवाई करने की जरूरत है। पशु क्रूरता के खिलाफ सख्त से सख्त कानून की आवश्यकता है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022