पहली बार PM मोदी और CM नीतीश बिहार में किसी चुनावी रैली को एक साथ करेंगे संबोधित

Follow न्यूज्ड On  

पटना | बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को होने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ‘संकल्प रैली’ को लेकर जहां नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कई सफल रैलियों के गवाह रहे गांधी मैदान में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में किसी चुनावी रैली को एक साथ संबोधित करेंगे। इस रैली में इन दोनों नेताओं के अलावा राजग में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख रामविलास पासवान भी संबोधित करेंगे।

इस रैली को लेकर पटना की सड़कों, गोलबंरों और चौराहों को पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया गया है। बिहार में राजग के तीनों घटक दल जद (यू), भाजपा और लोजपा ने इस रैली को लेकर खासा तैयारी की है।

पटना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री पौने बारह बजे पटना हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे गांधी मैदान जाएंगे। संकल्प रैली के मंच पर बिहार के लोगों के बीच वे दोपहर डेढ़ बजे तक रहेंगे। इस रैली को उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, जद (यू) प्रदेश वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और लोजपा प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस के भी संबोधित करने की संभावना है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पटना पहुंच रहे हैं। उन्होंने इस रैली को अभूतपूर्व होने का दावा करते हुए कहा कि यह रैली किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि राजग की है।

राजग नेताओं का दावा है कि गांधी मैदान में आजादी के बाद की यह अबतक की सबसे बड़ी रैली होगी। बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने यहां शनिवार को कहा भी कि भीड़ के सारे रिकार्ड टूटेंगे।

उन्होंने कहा, “एक नए, मजबूत, समृद्ध और सुरक्षित भारत के निर्माण का संकल्प लेने के लिए राजग की यह रैली आयोजित की जा रही है। हमें भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व है जो कल भारत लौटे। हम इसके लिए सरकार और प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करते हैं।”

उन्होंने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र के साथ सतत आगे बढ़ रही है।

जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि यह कोशिश की जा रही है कि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।

इधर, रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि गांधी मैदान के साथ ही पूरे पटना में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में करीब 12 हजार पुलिस जवानों को लगाया जा रहा है तथा 15 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की जांच के बाद ही मैदान में प्रवेश दिया जाएगा।


रेल मंत्री ने बिहार में झाझा-बटिया रेल लाइन का शिलान्यास किया

मोदी रविवार को अमेठी में, कलाशनिकोव राइफल्स यूनिट लांच करेंगे

This post was last modified on March 3, 2019 11:38 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022