पुलिस ने मराठी ‘बिग बॉस 2’ के सेट से प्रतियोगी को किया गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)| पुलिस ने मराठी ‘बिग बॉस 2’ शो के प्रतियोगी अभिजीत बिचुकले को चेक बाउंस होने के मामले में सेट से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सतारा से आई पुलिस टीम ने गोरेगांव ईस्ट के आरे कॉलोनी पुलिस स्टेशन के कर्मियों के साथ फिल्म सिटी स्थित ‘बिग बॉस 2’ के सेट पर पहुंची और राजनीतिक कार्यकर्ता के खिलाफ सतारा न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि बिचुलके को शनिवार को सतारा न्यायालय में हाजिर किया जाएगा।

बिचुलके पर चेक बाउंस का मामला 2015 से चल रहा है। कई बार सम्मन जारी करने के बाद भी वह न्यायधीश के सामने हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ।

‘बिग बॉस 2’ का यह विवादित प्रतियोगी नगरपालिका से लेकर संसद तक के चुनाव लड़ चुका है, लेकिन हर बार उसे असफलता मिली।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022