पुणे में दीवार गिरने से 15 मरे, जांच के आदेश (लीड-3)

Follow न्यूज्ड On  

पुणे, 29 जून (आईएएनएस)| पुणे के कोंडवा क्षेत्र में शनिवार को एक इमारत के अहाते की दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर लोग पश्चिम बंगाल और बिहार के थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हादसे की गंभीरता देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने पुणे के जिलाधिकारी को मामले की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया है। सोशल मीडिया पर आए वीडियोज में दिख रहा है कि गिरे हुए ढांचे के पास ही कारें कतार में खड़ी हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का जीवन अनमोल था। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने कहा कि यह घटना शनिवार तड़के लगभग 2.15 बजे की है, जब एल्कॉन स्टायलस इमारत के अहाते की दीवार अचानक गिर गई और झोपड़ियों में सो रहे पीड़ित उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में इमारत के अहाते के पास खड़े लगभग आधा दर्जन वाहन भी नीचे खिसक गए और वहां स्थित झोपड़ियों पर गिर गए।

अधिकारियों ने कहा कि बचाव दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन वे केवल दो नाबालिगों समेत तीन लोगों को ही बचा पाए। उनमें से ज्यादातर लोग मजदूर थे।

मृतकों में 10 पुरुष और पांच महिलाएं हैं। मलबे में फंसे अन्य लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।

पुणे की मेयर मुक्ता तिलक ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम बगल में स्थित इमारत में चल रहे निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाने का आदेश जारी कर रहे हैं। हम मृतकों के परिजनों को भी पूरी राहत देंगे।”

घटना की समीक्षा के लिए संरक्षक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि कोई दोषी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि वे पुणे के लिए रवाना हो गए हैं।

पीड़ितों और स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए बिल्डरों और नगर निगम के कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया है, जिस पर पुणे कलेक्टरेट और पुणे नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि वे घटना की अलग-अलग जांच करेंगे।

मारे गए लोगों में से ज्यादातर निमार्णाधीन इमारतों में मजदूरी करते थे। मृतकों की पहचान सुनील सिंह, सोनाली दास, भीमा दास, दीपन शर्मा, आलोक वर्मा, मोहन शर्मा, संगीता देवी, अवदेश सिंह, अमन शर्मा, रवि शर्मा, अजीत शर्मा, राहुल शर्मा, लक्ष्मीकांत साहनी, ओवी दास के रूप में हुई है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022