पुर्तगाल में कोविड-19 के 3 नए वेरिएंट मिले

Follow न्यूज्ड On  

लिस्बन, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। पुर्तगाल में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच इस वायरस के तीन नए वैरिएंट मिले हैं। यहां के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट के डिपार्टमेंट ऑफ इंफेक्शियस डिसीजेज के जोआओ पाउलो गोमेज के हवाले से लिखा है, गुलबेंकियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईजीसी) के साथ मिलकर किए गए इस अध्ययन में हम अब इस बात का सत्यापन कर रहे हैं कि दूसरी लहर में मिले वैरिएंट पहली लहर में नहीं थे।

गोमेज ने कहा कि पुर्तगाल के सभी क्षेत्रों में पाए गए 3 वेरिएंट ही दूसरी लहर के लिए मुख्य तौर पर जिम्मेदार थे। उन्होंने कहा कि वायरस इंसानों में एडॉप्शन की प्रक्रिया में हैं क्योंकि वायरस को इंसानों को संक्रमित करते हुए एक साल हो गया है, इसलिए ऐसा होना पूरी तरह से सामान्य है।

उन्होंने यह भी कहा, अभी तक क्लीनिकल तरीके पर कोई सबूत नहीं मिला है कि ये वैरिएंट बीमारी के मामले में अधिक गंभीर हैं। लेकिन मामलों में हो रही वृद्धि के पीछे उनकी संचरण की ज्यादा क्षमता जिम्मेदार हो सकती है।

बता दें कि पुर्तगाल में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 4,602 नए मामले और 89 मौतें दर्ज हुईं हैं। इसके बाद यहां कुल मामले 3,83,258 और मृत्यु संख्या 6,343 हो गई है।

ब्रिटेन में दो नए स्ट्रेन सामने आने के बाद पुर्तगाल में 3 नए वैरिएंट मिलने की यह खबर आई है।

–आईएएनएस

एसडीजे-जेएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022