पुर्तगालियों के जमाने से भारत में आई तंबाकू : डॉ. अनुरुद्ध वर्मा

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 30 मई (आईएएनएस)| केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के सदस्य डॉ. अुनरुद्ध वर्मा ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष 10 लाख लोग तंबाकू के सेवन से मौत के शिकार हो रहे हैं। पुर्तगालियों के जमाने में भारत में तंबाकू आई।

डॉ. अनुरुद्ध वर्मा गुरुवार को होम्योपैथी साइंस कांग्रेस सोसायटी और नशामुक्ति आंदोलन की ओर से आयोजित परिचर्चा में बोल रहे थे।

उन्होंने ने कहा कि इतिहास में पढ़ने में आया कि अकबर के दरबार में वर्नेल नामक पुर्तगाली आया, तो उसने अकबर को तंबाकू और बहुत सुंदर बड़ी-सी जड़ाऊ चिलम भेंट की, जिसे देखकर बादशाह खुश हुए थे। इस तरह भारत में धूम्रपान की शुरुआत हुई।

वर्मा ने कहा कि आज भारत में सबसे ज्यादा युवा तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। शौक में लड़कियां भी तंबाकू व सिगरेट का सेवन कर रही हैं। जिस देश का युवा नशे में फंस गया, उस देश की उन्नति नहीं हो सकती।

डॉ. वर्मा ने कहा कि तंबाकू की रोकथाम में लड़कियां सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं।

नशामुक्ति आंदोलन के संयोजक बृजनंदन ने गोष्ठी में कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण रूप से तंबाकू व शराब पर प्रतिबंध लगे, तभी उत्तर प्रदेश स्वस्थ समृद्ध व स्वावलंबी प्रदेश बन सकता है। उन्होंने कहा कि युवा नशे के गर्त में जा रहा है। बृजनंदन ने सभी सामाजिक संगठनों से इस दिशा में काम करने की अपील की।

डॉ. रेनू महेंद्रा ने कहा कि महिलाओं के धूम्रपान करने से गर्भाशय पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022