दिल्ली: पूर्व भाजपा विधायक हरशरण सिंह बल्ली ‘आप’ में शामिल, 4 बार रहे चुके हैं MLA

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यहां नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। नवीनतम घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और हरिनगर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे हरशरण सिंह बल्ली शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। वह मदनलाल खुराना सरकार में मंत्री रह चुके हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हरिनगर सीट से प्रबल दावेदार होने के बावजूद बल्ली की जगह भाजपा ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि इसी बात से नाराज बल्ली ने पार्टी छोड़ी है।

1993 से 2013 तक विधायक रहे बल्ली को 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने टिकट न देकर उनकी हरिनगर सीट अकाली दल को सौंप दी थी। इसके बाद वह नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुए और वहां से चुनाव लड़ा। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हार जाने के बाद फिर वर्ष 2014 में उनकी भाजपा में वापसी हुई थी। अब एक बार फिर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा का साथ छोड़कर आप का दामन थाम लिया है।

आप में शामिल होने के बाद बल्ली ने आईएएनएस से कहा, “अरविंद केजरीवाल दिल्ली को मां की तरह मानकर सेवा कर रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में क्रांति लाने का काम किया है, उससे प्रभावित होकर मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ हूं। आप के पास ही दिल्ली के विकास का विजन है।”

This post was last modified on January 25, 2020 3:44 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022