पूर्व-सैनिक रहे पंजाब के मुख्यमंत्री का भारतीय डाक को सलाम

Follow न्यूज्ड On  

 चंडीगढ़, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)| पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को अपने सेना के दिनों को याद करते हुए भारतीय डाक के माध्यम से ड्यूटी के वक्त चिट्ठियां प्राप्त करने के दिनों को याद किया, जिसमें वे अक्सर रो पड़ते थे या हंस दिया करते थे।

 भारतीय डाक की सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री ने उसका शुक्रिया अदा किया। बुधवार को राष्ट्रीय डाक दिवस (नेशनल पोस्ट डे) था।

77 वर्षीय सिंह ने ट्वीट किया, “सेना में होते हुए घरवालों की चिट्ठी मिल जाने के बाद जो खुशी महसूस होती है, उससे बड़ा कोई एहसास हो ही नहीं सकता। सेना में ड्यूटी के दौरान यह चिट्ठियां अक्सर रुला और हंसा दिया करती थी।”

सेना में अपनी एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कहा, “मैं भारतीय डाक को देश के प्रति उनकी सेवाओं के लिए सलाम करता हूं और उन यादों के लिए भी शुक्रिया अदा करता हूं।”

तत्कालीन पटियाला शाही परिवार से संबंध रखने वाले दो बार के मुख्यमंत्री रहे अमरिंदर पूर्व में सैनिक रह चुके हैं। सिंह 1963 से 1969 तक सिख रेजीमेंट की दूसरी बटालियन में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उनके करीबी सेना के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि हालांकि, परिवार की जिम्मेदारियों के चलते उन्हें जल्द ही सेना को छोड़ना पड़ा। बहुत कम समय तक वे सेना में अपनी सेवाएं दे पाए। लेकिन 1965 में हुई भारत- पाकिस्तान की जंग के चलते उनका सेना के लिए प्रेम उन्हें वापस लेकर आया।

उनके पिता लेफ्टिनेंट जनरल महाराजा यादविंदर सिंह ने 1935 में रेजीमेंट में सेवाएं दी। वे 1938 से 1950 तक 2/11 रॉयल सिख और इसके अलावा 1950 से 1971 तक 2 सिख के कर्नल रहे।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022