पूर्वोत्तर से और ज्यादा कांस्टेबल भर्ती करेगी दिल्ली पुलिस

Follow न्यूज्ड On  

अगरतला, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में तैनाती के लिए पूर्वोत्तर के राज्यों से 585 और कांस्टेबलों को भर्ती करेगी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। त्रिपुरा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 585 कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया में पूर्वोत्तर राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दिल्ली पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुल 585 रिक्तियों में से 190 रिक्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

अधिकारी ने कहा, “130 कांस्टेबलों की भर्ती असम से जबकि पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों से 65-65 भर्तियां की जाएंगी।”

दिल्ली पुलिस में पूर्वोत्तर के युवाओं की भर्ती 2015 से शुरू हुई थी।

अधिकारी ने कहा, “केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने दिल्ली में पूर्वोत्तर के समुदायों के प्रति जातीय पक्षपात को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022