महाराष्ट्र: कांग्रेस के दिग्गज नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल का इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई | कांग्रेस के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंगलवार को अहमदनगर सीट के विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बगाडे को अपना इस्तीफा सौंपा। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनके बेटे सुजय विखे-पाटिल ने कांग्रेस छोड़कर और परिवार के पारंपरिक गढ़ अहमदनगर से आम चुनाव जीतकर सबको चौका दिया था।

पिता-पुत्र की जोड़ी विखे-पाटिल के अलावा, कांग्रेस के कई अन्य नेता हैं जो भाजपा में शामिल होना चाहते हैं क्योंकि राज्य में अक्टूबर के आसपास महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव होने हैं।

This post was last modified on June 4, 2019 5:26 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022