राफेल को लेकर मायावती ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 7 मार्च (आईएएनएस)| लोकसभा चुनाव से पहले राफेल का मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा है। इसी को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “केंद्र ने सर्वोच्च अदालत में अत्यंत चौंकाने वाला रहस्य का खुलासा किया कि राफेल विमान खरीद से संबंधित अहम व गुप्त दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए हैं। सत्यानाश! मोदी सरकार द्वारा देश की यह कैसी चौकीदारी? क्या देशहित व देश की सुरक्षा वाकई मजबूत हाथों में है? सोचना पड़ेगा।”

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय में सरकार ने कहा कि रक्षा मंत्रालय से दस्तावेज चोरी हो गए हैं। अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने सर्वोच्च अदालत में कहा कि रक्षा मंत्रालय से दस्तावेज किसी कर्मचारी द्वारा चुराए गए हैं। इसकी जांच चल रही है। यह बेहद संवेदनशील मामला है। इसके बाद से विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रेसवार्ता कर सरकार पर निशाना साधा है।

This post was last modified on March 7, 2019 12:58 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022