राफेल लड़ाकू विमानों का दूसरा जत्था भारत पहुंचा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों का दूसरा जत्था भारत पहुंच गया है। भारतीय वायुसेना ने बुधवार को जानकारी दी है कि राफेल विमानों का दूसरा जत्था फ्रांस से नॉन-स्टॉप उड़ान भरने के बाद बुधवार की रात 8:14 बजे भारत पहुंच चुका है।

तीन नए विमान फ्रांस के इस्ट्रेस से गुजरात के जामनगर पहुंचे। इस यात्रा के दौरान फ्रेंच एयर फोर्स का मिड एयर रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट साथ था। इस यात्रा के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों को फ्रांस के सेंट दिजिएर एयरबेस में प्रशिक्षण दिया गया।

सहायक वायु सेनाध्यक्ष (परियोजना) के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम तीन लड़ाकू जेट प्राप्त करने के लिए लॉजिस्टिक मुद्दों का समन्वय कर रही है।

इन तीन नए विमानों के आने के बाद भारत के पास कुल आठ राफेल विमान हो गए हैं। इससे पहले 29 जुलाई को पांच राफेल विमान आए थे। इन्हें 10 सितंबर को अंबाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गोल्डन एरोज स्क्वॉड्रन में शामिल किया गया था।

राफेल के पहले बेड़े को जब वायुसेना में शामिल किया गया था तब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसे गेम चेंजर करार दिया था। उनका दावा था कि राफेल के साथ वायुसेना ने टेक्नोलॉजी के स्तर पर बढ़त हासिल कर ली है।

सिंह ने कहा था, मुझे विश्वास है कि हमारी वायु सेना ने राफेल के साथ एक तकनीकी बढ़त हासिल कर ली है।

राफेल 4.5 पीढ़ी का विमान है और इसमें नवीनतम हथियार, बेहतर सेंसर दिए गए हैं।

–आईएएनएस

एकेके/एकेयू

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022