राफेल पर झूठे निकले राहुल गांधी, देश से मांगें माफी : भाजपा महासचिव

Follow न्यूज्ड On  

भुवनेश्वर, 16 नवंबर, (आईएएनएस)| राफेल के मसले पर कांग्रेस के खिलाफ शनिवार को आयोजित भाजपा के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में यहां राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मार्च निकालकर कांग्रेस और राहुल गांधी से राफेल पर झूठ बोलने के लिए माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि राफेल पर राहुल गांधी पूरी तरह झूठे साबित हो चुके हैं। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फिर से राहुल गांधी व कांग्रेस के झूठ की पोल खोल दी। सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत बन रहा है, जबकि राहुल गांधी सिर्फ जनता को गुमराह करने में लगे हैं। एक नहीं कई बार राहुल गांधी का झूठ उजागर हुआ है। राहुल को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मसलों पर गलतबयानी से बाज आना चाहिए।

राज्य के दौरे पर पहुंचे पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के झूठ को उजागर करने के लिए शनिवार को देश भर में जिला स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। जिस तरह से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने लगातार झूठ बोला है, इसके लिए राहुल गांधी को तत्काल देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। राफेल पर एक नहीं कई मौकों पर कांग्रेस झूठी साबित हुई है। इससे पहले दिसंबर 2018 में भी सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील को क्लीन चिट दी थी।

दौरे के दूसरे दिन भी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भुवनेश्वर स्थित प्रदेश मुख्यालय में संगठन चुनाव को लेकर राज्य के पदाधिकारियों व जिला चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक की।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022