राहुल बालाजी मंदिर दर्शन के लिए रवाना

Follow न्यूज्ड On  

तिरुपति, 22 फरवरी (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए पैदल रवाना हुए। राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर तिरुपति पहुंचे। उन्होंने तिरुमाला पहाड़ियों की तलहटी में स्थित अलीपीरी से अपनी यात्रा की शुरुआत की।
 

वह तिरुमाला पहाड़ियों के शीर्ष पर मंदिर पहुंचने से पहले 11 किमी की दूरी पैदल तय करेंगे। वह मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

आमतौर पर भगवान वेंकटश्वर के मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालु इसी रास्ते से जाते हैं।

भगवान वेंकटेश्वर को भगवान बालाजी के नाम से भी पुकारते हैं।

पूजा-अर्चना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तिरुपति लौटेंगे। वह आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एन.रघुवीर रेड्डी की ‘प्रत्येक होदा भरोसा प्रजा यात्रा’ में भाग लेंगे।

रेड्डी बस यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। इस यात्रा के जरिए वह लोगों को भरोसा देना चाहते हैं कि अगर केंद्र की सत्ता के लिए कांग्रेस को वोट मिला तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा।

राहुल गांधी भी इस विवादास्पद मुद्दे पर एक रैली को संबोधित करेंगे।

इससे पहले राहुल गांधी के तिरुपति रेनीगुंटा हवाईअड्डे पर पहुंचने पर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने उनका स्वागत किया। चांडी पार्टी के आंध्र प्रदेश मामलों के प्रभारी हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022