भारत बचाओ रैली: दिल्ली में आज भाजपा की नीतियों पर निशाना साधेंगे राहुल गांधी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ने शनिवार को दिल्ली में राम लीला मैदान में ‘भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ और भारतीय अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या’ के खिलाफ एक मेगा रैली का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि वह इन मुद्दों को लेकर जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी रैली को संबोधित करेंगे।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने शुक्रवार को कहा कि “रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी और उन्हें उम्मीद है कि देश भर से लाखों लोग इसमें भाग लेंगे।”

पार्टी ने रैली के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की अगवानी के लिए दिल्ली एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर व्यवस्था की है। उन्होंने कहा, “शनिवार सुबह बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।”

रैली का आयोजन आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, गरीबी, कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में संकट, प्याज, पेट्रोल और डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और भाजपा सरकार की विनाशकारी नीतियों से उत्पन्न अन्य मुद्दों के विरोध में किया गया है।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बड़े-बड़े होर्डिग्स को रामलीला मैदान और दिल्ली भर में लगाया गया है। चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने रैली के प्रचार के लिए जोरशोर से अभियान शुरू किया और रैली स्थल के 10 किलोमीटर के दायरे को तिरंगा और बैनर से सजाया गया है।


This post was last modified on December 14, 2019 12:29 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022