राहुल गांधी कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को कांग्रेस शासित पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष की यह मुलाकात लोकसभा चुनावों में भारी हार के बाद पार्टी में बड़े स्तर पर इस्तीफों के बीच होगी। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी अमरिंदर सिंह (पंजाब), अशोक गहलोत (राजस्थान), कमलनाथ (मध्य प्रदेश), वी.नारायणसामी (पुडुचेरी) व भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़) से मुलाकात करेंगे।

इस बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा नहीं है, लेकिन इस बैठक में लोकसभा चुनावों में हार के बाद पार्टी में व्याप्त संकट पर चर्चा होगी।

गहलोत ने कहा कि सभी मुख्यमंत्री राहुल गांधी के साथ एकजुटता प्रदर्शित करेंगे।

कांग्रेस नेताओं के एक समूह ने राहुल गांधी के साथ एकजुटता के प्रदर्शन में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में हार के बाद अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले की घोषणा की है लेकिन पार्टी चाहती है कि वह पद पर बने रहें।

कांग्रेस को लोकसभा में सिर्फ 52 सीटों पर जीत मिली है। राहुल गांधी खुद उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर हार गए। वह केरल के वायनाड से सांसद चुने गए हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022