राहुल गांधी की मप्र में शनिवार को तीन जनसभाएं

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 10 मई (आईएएनएस)| लोकसभा चुनाव के सातवें चरण और मध्य प्रदेश के चौथे चरण का चुनाव प्रचार शनिवार से जोर पकड़ने वाला है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को राज्य में तीन स्थानों पर जनसभाएं करने वाले हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। यहां वे तीन विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

ओझा के मुताबिक, गांधी की पहली जनसभा प्रदेश की देवास-शाजापुर लोकसभा के शुजालपुर में प्रात: 11.20 बजे होगी। दूसरी जनसभा धार लोकसभा के अमझेरा में दोपहर 1.40 बजे होगी और उसी दिन उनकी तीसरी जनसभा दोपहर 3.30 बजे खरगोन में होगी।

राज्य के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम रहा है और चौथे चरण में आठ संसदीय क्षेत्रों में 19 मई को मतदान होने वाला है। इन्हीं आठ सीटों में से तीन पर राहुल गांधी की शनिवर को सभाएं हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022