राहुल गांधी ने इसरो से कहा, ‘आपका काम व्यर्थ नहीं हुआ है’

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को चंद्रयान -2 मिशन पर असाधारण काम के लिए इसरो की सराहना की। उन्होंने कहा उनका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है और उनका काम व्यर्थ नहीं हुआ है, बल्कि इसने कई पथ-प्रदर्शक भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है। बहुप्रतीक्षित लैंडर विक्रम के चंद्रमा से उतरने से पहले संपर्क खो देने के कुछ घंटों बाद राहुल गांधी ने यह कहा।

राहुल ने ट्वीट किया, “इसरो टीम को चंद्रयान 2 मिशन पर उनके असाधारण काम के लिए बधाई। आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। आपका काम व्यर्थ नहीं हुआ है। इसने कई पथ-प्रदर्शक और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।”

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अंतरिक्ष की नई सीमाओं को पार कर लिया है और देश के सभी नागरिकों को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, “चंद्रयान-2 मिशन इस बात का प्रमाण है कि इसरो के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष की नई सीमाओं को पार कर लिया है और हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।”

सुरजेवाला ने आगे ट्वीट किया, “हम इसे नई ऊंचाईयों तक पहुंचने के मौके के रूप में देख रहे हैं। नए मुकामों और ऊंचाईयों को पाने के लिए भविष्य काफी उज्‍जवल है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022