राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजशेखरन की मृत्यु पर शोक व्यक्त जताया

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.वी. राजशेखरन की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। राहुल ने कहा कि वह ग्रामीण विकास के विशेषज्ञ थे।

राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, “कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.वी. राजशेखरन जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। ग्रामीण विकास के विशेषज्ञ के रुप में उन्होंने कर्नाटक और राष्ट्र के विकास के लिए अपना अहम् योगदान दिया। इस दु:ख के समय में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना।”

राजशेखरन का सोमवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता राजशेखरन उम्र से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी गिरिजा राजशेखरन, दो बेटे और दो बेटियां हैं।

कृषक और ग्रामीण विकास सलाहकार, कांग्रेस नेता का जन्म 12 सितंबर 1928 को रामनगर जिले के मारलावाड़ी में हुआ था।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022