राहुल गांधी विदेश दौरे पर गए

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)| पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर विदेश दौरे पर चले गए हैं। सूत्रों के अनुसार, वह इंडोनेशिया गए हैं। आईएएनएस ने राहुल गांधी के दौरे के बारे में जानकारी के लिए उनके कार्यालय से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके स्टाफ ने न तो काल उठाया और न संदेश का ही जवाब दिया।

इसके पहले राहुल 21 अक्टूबर के महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कंबोडिया गए थे। वह चुनाव प्रचार के लिए हालांकि वापस आए और उन्होंने हरियाणा में दो और महाराष्ट्र में पांच रैलियों को संबोधित किया।

उन्होंने अभी तक उपचुनाव के परिणामों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, जहां कांग्रेस का प्रदर्शन तो अच्छा रहा, लेकिन वह जीत दर्ज नहीं कर पाई। हालांकि कांग्रेस ने राहुल का बचाव किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए.के. एंटनी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गांधी पूरी ताकत के साथ फिर लौटेंगे। उन्होंने गांधी के भविष्य के बारे में एक सवाल के जवाब में यह बात कही थी।

विधानसभा चुनाव से पहले राहुल कथित तौर पर पार्टी के मामलों को लेकर चिढ़े हुए थे। वह टिकट बंटवारे के तौर-तरीके से नाराज थे। उनके द्वारा नियुक्त किए हरियाणा पार्टी अध्यक्ष अशोक तंवर को दरकिनार कर दिया गया और यहां तक कि तंवर ने इस्तीफा दे दिया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022