राहुल के नेतृत्व में फिर से हाथरस जाएगी कांग्रेस टीम

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने का प्रयास करने के दो दिन बाद एक बार फिर वह पार्टी के कई नेताओं के साथ उत्तर प्रदेश के जिले में जाने का प्रयास करेंगे।

पार्टी नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई कांग्रेसी सांसद शनिवार की दोपहर हाथरस जाएंगे और 19 वर्षीय पीड़िता के परिवार से मिलेंगे। गौरतलब है कि पीड़िता की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी और प्रशासन द्वारा मध्यरात्रि में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के परिवार से उनकी शिकायतों को सुनने के लिए परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने जाएगी।

राहुल गांधी शनिवार को विवादास्पद कृषि बिलों के खिलाफ पंजाब में एक ट्रैक्टर रैली में भाग लेने वाले थे। हालांकि, रैली को रविवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

पीड़िता के गांव को पिछले दो दिनों से सील कर दिया गया है, वहां मीडिया और अन्य राजनीतिक समूहों को अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को भी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस जिले में पीड़िता के गांव से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही रोक दिया था।

वहीं शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के लिए वाल्मीकि मंदिर में एक प्रार्थना सभा में भाग लिया और कहा कि महिला के परिवार को ‘अकेला महसूस नहीं करना चाहिए।’

राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रियंका गांधी के साथ हाथरस जाने की कोशिश की थी। हालांकि उन्हें गौतम बुद्ध नगर जिले से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई और उनके वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक दिया गया।

कांग्रेस नेताओं ने इसके बाद हाथरस की ओर पैदल मार्च करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने राहुल गांधी के साथ हाथापाई की। पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई में वह जमीन पर गिर पड़े थे।

कांग्रेस नेताओं को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर उन्हें दिल्ली वापस भेज दिया गया।

–आईएएनएस

एमएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022